कानपुर के घाटमपुर में किसानों ने शिकायत की है कि खाद के लिए उन्हें प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। चतुरीपुर के जयसिंह यादव और बरनाव के सूरज गुप्ता ने बताया कि उनके कागजात सुबह 10 बजे से जमा हैं, फिर भी दोपहर बाद तक उन्हें खाद नहीं मिली। किसानों का आरोप है कि एसडीएम के निर्देशों के बावजूद, समिति के कर्मचारी यूरिया की बोरी 266.50 रुपये के प्रिंट रेट की जगह 280 रुपये प्रति बोरी में बेच रहे हैं। इसी तरह, डीएपी भी रुपये1350 के प्रिंट रेट से बढ़ाकर रुपये 1360 प्रति बोरी में दी जा रही है। बढ़ी हुई दर पर पैसे मांगने को लेकर किसानों और कर्मचारियों के बीच नोकझोक भी हुई।