घाटमपुर क्षेत्र के मुईया गांव स्थित संत बैरागी बाबाजी की जयंती इस साल भी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका पूनम पांडेय ने हवन-पूजन और अर्चना के साथ बैरागी बाबा का वार्षिक जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के पाठ से हुई, जिसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।