स्वस्थ तन और मन के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, कानपुर सहोदया संगठन के तत्वावधान में कक्षा 6-8 की अंतर्विद्यालयी योगा प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बर्रा के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।