भीतरगांव ब्लॉक के गांवों में न तो कोई पार्क है और न ही कोई स्टेडियम, जिसकी वजह से सुबह टहलने, जॉगिंग या योग करने वाले लोग सड़क पर ही व्यायाम करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर और योग बहुत जरूरी है, लेकिन गांवों में इसके लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। मजबूरी में उन्हें गांव की सड़कों पर ही अपनी दिनचर्या पूरी करनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।