जीटी रोड हाइवे चौड़ीकरण के तहत पीएनसी कंपनी द्वारा मंधना चौराहे के पास मंधना चौकी के लिए बनाया गया नया भवन चौकी शिफ्ट होने से पहले ही जर्जर हालत में हो गया है। इसके कारण कुछ पुलिसकर्मियों को मजबूरी में इन्हीं टूटे-फूटे कमरों में रहना पड़ रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।