कानपुर में सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी रश्मि सिंह के साथ परमट स्थित प्राचीन आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें।