औद्योगिक क्षेत्र जाजमऊ में खुले नाले और मैनहोल स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। क्षेत्र की घनी आबादी और संकरी गलियों के बीच से गुजरने वाले ये नाले खुले पड़े हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में कई लोग और बेसहारा मवेशी इन नालों में गिरकर अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन नगर निगम इन नालों को कवर (ढकने) करने की सुध नहीं ले रहा है।