राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यहां तकनीक और कला का अनूठा संगम भी देखने को मिला। समारोह के सांस्कृतिक सत्र में ललित कला अकादमी की छात्राओं ने मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।