पनकी नहर पट्टी पर इंडियन ऑयल बाउंड्री के पास सड़क किनारे कूड़े के भीषण अंबार लगे हुए हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। सड़क किनारे का नाला चोक होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय निवासियों ने नगर निगम से नाले की तत्काल सफाई कराने और जमा कचरे को हटवाने की गुहार लगाई है।