कानपुर में भौंती एलिवेटेड हाईवे पर हुए हादसे ने पांच परिवारों का जीवन भर का जख्म दे दिया। हादसे में किसी ने होनहार बेटी खोई, तो किसी के परिवार का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। माता-पिता के साथ भाई-बहनों ने जो सपने देखे थे, वे सभी एक पल में ही चकनाचूर हो गए। इस हादसे ने किसी परिवार के अरमानों को चकनाचूर कर दिया, तो किसी को ऐसा गम दिया जो जीवन भर नहीं भुलाया जा सकता है। मंगलवार सुबह पांचों का अंतिम संस्कार एक साथ ड्योढ़ी घाट पर किया गया। घरों से पांचों की अर्थी जब उठी, तो दिल दहला देने वाला मंजर था। हर तरफ सिर्फ दर्द भरी चीखें सुनाई दे रहीं थीं।