कानपुर में सड़कों पर मानक से अधिक भार लेकर फर्राटा भर रहे ट्रैक्टर-ट्राली मासूम राहगीरों के लिए काल साबित हो रहे हैं। ताजा हादसे में एक और कीमती जान जाने के बाद ईंट भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर मालिकों की संवेदनहीनता उजागर हुई है। चंद रुपयों के मुनाफे के लिए सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर सड़कों को 'खूनी' बनाया जा रहा है।