भीतरगांव इलाके के लक्ष्मण खेड़ा गांव में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के दौरान भक्त गणपति बप्पा, मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ…जैसे नारे लगाते हुए खुशी-खुशी नाचते-गाते अबीर उड़ाते घाट तक पहुंचे। इसके बाद मूर्ति को भावपूर्ण श्रद्धा के साथ जल में विसर्जित किया।