जाजमऊ की गंगा विहार कॉलोनी में कूड़े के ढेर और भीषण बदबू ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गंदगी के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।