एलिम्को होराबांगर नाला पॉलीथीन और ठोस कचरे की वजह से पूरी तरह चोक हो गया है, जिससे नानकारी नई बस्ती के लोगों को भीषण दुर्गंध और जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि नाले की तत्काल सफाई कराई जाए ताकि संक्रामक रोगों को फैलने से रोका जा सके।