कानपुर में रविवार दोपहर महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंफर ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई और फतेहपुर से कानपुर जा रहे एक कंटेनर से टकरा गई, लेकिन कंटेनर चालक की सूझबूझ से कार चालक सहित आसपास के लोगों की जान बच गई।