शनिवार रात करीब 10 बजे कुरसौली नहर पुल से बारासिरोही नहर पुल रोड पर लोधर गांव के सामने डंपर की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का पोल टूट गया। खिंचाव से ट्रांसफार्मर वाला पोल पर टूट गया। ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में मंधना सब स्टेशन में सूचना दी। तब से अब तक 17 घंटे बीत चुके है, लेकिन करीब 20 हजार की आबादी को बिजली नही मिली है।