साढ़ थाना क्षेत्र में गोपालपुर के पास गुरुवार सुबह हादसे में बस से कुचल कर पिता-पुत्र की मौत के बाद गांव के लोगों ने सड़क जाम कर दी। बस चालक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि, साढ़ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह के विनम्रतापूर्वक समझाने से परिजन मान गए। करीब एक घंटे बाद लगा जाम खुल गया। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए हैलट भेजा है।