कानपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव हुआ है। डीएम जितेंद्र सिंह ने बताया जनपद में वर्तमान में 264 क्रैश प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, जबकि पूर्व में 17 ब्लैक स्पॉट चिन्हित थे। इसके अतिरिक्त डीसीपी ट्रैफिक द्वारा 12 नए ब्लैक स्पॉट प्रस्तावित किए गए हैं, जिन पर आवश्यक तकनीकी परीक्षण और औपचारिक प्रक्रिया के बाद सुधार कार्य कराए जाएंगे।