बिल्हौर बुधवार को तहसील मुख्यालय पर विधायक और भाजपा के प्रभारी रहे दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के बड़े व्यापारियों के संग जीएसटी में कमी और इसके लाभ को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के कई पूर्व जिला अध्यक्षों पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई बड़े पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर दुकानदारों व्यापारियों और आम खास मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सभी भाजपाइयों ने एक सुर में 2027 में दोबारा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने और अपराधियों गुंडों पर सख्त कार्रवाई के लिए बुलडोजर चलते रहने की हुंकार भरी।