कानपुर-सागर मार्ग में शंभुआ के पास रविवार तड़के से जाम लगे होने के चलते हमीरपुर से कानपुर को जाने वाले बड़े वाहन एम्बुलेंस समेत अन्य भार वाहन घाटमपुर से बायां भीतरगांव साढ़ से होकर रमईपुर से कानपुर को निकल रहे हैं। भीतरगांव-साढ़ मार्ग में एकाएक सैकड़ों की तादात में बड़े वाहनों के हार्न शोर मचने लगा। एक मिनट में औसतन 40 वाहन गुजरते रहे।