भीतरगांव कस्बे में ठंड से कपकपा रहा एक लंगूर भीतरगांव के एक होटल में आग जलती भट्टी के करीब जा कर बैठ गया। दुकानदार शिवम साहू ने उसे भगाने के बजाय बोरी और कंबल ओढाया। इसके बाद आग की तेज लपटें कर सिकाई कराया। भीतरगांव में लंगूर और दुकानदार के प्रेम को देखने दर्जनों लोग ठिठके नजर आए।