मंगलवार को आंधी और बूंदाबांदी के बाद भीतरगांव ब्लॉक में मौसम का मिजाज अभी और बिगड़ने के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार चार फरवरी को भी इलाके में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, इस बारिश के बाद मौसम में स्थिरता आएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।