भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर सचिव के साथ हुई गहमा गहमी के बाद ग्राम समूह की महिलाओं की बीएमएम बेहोश हो गई। उसे आनन फानन अन्य कर्मचारियों ने भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया। यहां पर महिला ने सचिव से लेकर बीडीओ तक कई आरोप जड़े। हालांकि, बीडीओ और सचिव का कहना है कि विभागीय जांच पड़ताल में पत्रावली मांगने पर महिला अकड़ने लगी, जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।