भीतरगांव ब्लॉक के कुड़नी स्थित भारत गैस एजेंसी पर कल बुधवार तक जारी गैस वितरण कार्य आज अचानक थम गया। आज सुबह से ही एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई, लेकिन सिलिंडर आपूर्ति करने वाला ट्रक न पहुंचने के कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। एजेंसी कर्मचारियों के मुताबिक, सिलिंडर की नई खेप लेकर आने वाला ट्रक आज देर रात तक आने की पूरी उम्मीद है।