कानपुर के भीतरगांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां अफ्रीकी महाद्वीप के अल्जीरिया देश में हुए एक कंपनी ब्लास्ट ने एक परिवार को तबाह कर दिया। 18 जुलाई को अल्जीरिया में हुए ब्लास्ट में बेटे अनादि की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार उसके शव के घर आने का इंतजार कर रहा था। बेटे के शव के इंतजार में, और इस गहरे सदमे को बर्दाश्त न कर पाने के कारण, पिता ने 12वें दिन अपनी जान दे दी।