कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर नारामऊ कस्बे के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट देखरेख के अभाव में दम तोड़ रही है। उचित सिंचाई और रखरखाव न होने के कारण यहां आधे पौधे सूखकर नष्ट हो चुके हैं, जबकि कुछ ही हिस्सों में हरियाली बची है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पौधों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।