बिल्हौर अरौल थाना क्षेत्र के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार भोर करीब 3 बजे दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन अज्ञात यात्रियों की मौत हो गई और 24 घायलों को इलाज के लिए कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे कर यातायात बहाल कर दिया गया है।