कानपुर पुलिस द्वारा उत्तराखंड से गिरफ्तार किए गए इंटरनेशनल ठग रवींद्रनाथ सोनी के 970 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। सोनी ने दुबई में ब्लूचिप कंपनी का ऑफिस बनाकर लोगों से निवेश कराए थे और हवाला व क्रिप्टो के जरिए रकम डाइवर्ट की है। अब तक एक करोड़ रुपये के अकाउंट फ्रीज किए जा चुके हैं।