फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्नौज में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा हटाने पहुंचा प्रशासन तो लोगों ने किया विरोध

कन्नौज जिले में तिर्वा कस्बे के इंदरगढ़ तिराहा पर दिन में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रशासन को जानकारी हुई तो मंजूरी न होने का हवाला देकर हटवाने को कहा गया। लोग नहीं माने तो देर रात प्रशासनिक अमला प्रतिमा हटवाने पहुंचा। इस पर वहां विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। हंगामा की सूचना पर सांसद और विधायक के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने मंजूरी मिलने तक प्रतिमा हटवाने के लिए समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। रात 10:30 बजे तक मौके पर हंगामा चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें