कन्नौज जिले में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी के मामले में आरोपी सिपाही को एसपी ने बर्खास्त कर दिया है। छह अक्तूबर की रात के अंधेरे में सिपाही ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने लगा था। महिला ने शोर तो मोहल्ले के लोगों ने सिपाही को पकड़ पीटना शुरू कर दिया। भागते समय सिपाही चबूतरे पर लड़खड़ाकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।