कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में करंट की चपेट में आए पूर्व लाइन मैन की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने तिर्वा स्थित बिजलीघर के बाहर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही, बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन करने लगे। करीब तीन घंटे जाम की स्थिति के बाद प्रशासन ने पुलिस बल का उपयोग करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। इसी दौरान परिजनों समेत भीड़ ने पथराव शुरू कर शव को पुलिस से छिनकर गांव ले गए। इस दौरान परिजनों व भीड़ ने पुलिस के साथ जमकर अभद्रता भी की है।