कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में बच्चों को लेकर स्कूल रही कार में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग से घिरी कार में बैठे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों को कार से निकालने के प्रयास में तीन युवक झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।