फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोलकाता की घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, न्याय चाहिए के लगाए नारे

कोलकाता की घटना से आक्रोशित हड़ताली जूनियर डॉक्टरों ने हैलट के ओपीडी रोगी पर्चा काउंटर पर ताला लगा दिया। इससे रोगी पर्चे नहीं बन पाए। जूनियर डॉक्टर ओपीडी चैनल गेट पर बैठे रहे। इससे रोगी अंदर नहीं जाने पाए। बाहर से दिखाने आए 55 नए रोगी बिना दिखाए ही लौट गए। हैलट ओपीडी के अंदर सीनियर डॉक्टर अपने चैंबर में खाली बैठे रहे। इस स्थिति को देखते हुए हैलट प्रबंधन ने इमरजेंसी ओपीडी चालू करा दी है। बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने सुबह से ही इमरजेंसी के बगल रोगी पर्चा काउंटर भवन के चैनल गेट पर ताला जड़ दिया। यहां नारे लिखा पोस्टर लगाकर बाहर बैठ गए। जूनियर डॉक्टरों का एक समूह भी ओप़ीडी गेट पर आकर बैठ गया। ओपीडी के चैनल गेट को बंद कर दिया। इस पर ताला लगा था। हैलट में मुख्य रोगी पर्चा काउंटर के अलावा ओपीडी के अंदर भी वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए रोगी पर्चा काउंटर है। ये दोनों काउंटर बंद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें