फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्राइम ब्रांच और नरवल पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, डीजल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

इंडियन ऑयल की भारत से नेपाल तक जाने वाली पाइप लाइन में सेंधमारी कर लाखों लीटर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को क्राइम ब्रांच और नरवल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। शातिरों की निशानदेही पर 1900 लीटर डीजल, दो लोडर बरामद किए गए है। हालांकि वारदात का मास्टर माइंड व तीन अन्य साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। डीसीपी पूर्वी ने खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इंडियन ऑयल पाइप लाइन डिवीजन पनकी के सहायक प्रबंधक नीरज रस्तोगी ने छह मार्च को नरवल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में शातिरों ने नरवल के थेरेपा गांव में सेंधमारी करके पूरा सेटअप लगा दिया। शातिरों ने खेत में खोदाई कर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर ड्रिलिंग की और फिर फिटिंग लगाकर नलकी द्वारा तेल की चोरी कर रहे थे। पाइप लाइन में लगातार प्रेशर कम होने पर जब पूरी लाइन का सर्वे कराया गया तो घटना सामने आई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें