फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्काॅन मंदिर राधा-माधव को कृष्ण कालिया कुंड में कराया नौका विहार

इस्कॉन मंदिर में रविवार को नौका विहार उत्सव का आयोजन किया गया। हंस के आकार में बनी नौका पर श्रीश्री राधा-माधव को विराजमान कर मंदिर परिसर के कृष्ण कालिया कुंड में नौका विहार कराया गया। विश्व भर के इस्कॉन मंदिरों में हर साल अक्षय तृतीया से चंदन यात्रा शुरू होती है। भगवान के विग्रहों को चंदन का लेप लगाया जाता है। साथ ही भगवान को भक्त नौका विहार कराते हैं। रविवार को मंदिर को फूलों व रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। उत्सव में भव्य रंगोली सभी के आकर्षण का केंद्र रही। हरे कृष्ण महामंत्र का अद्भुत संकीर्तन और विशिष्ट नृत्य प्रस्तुतियों ने भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कृष्णम डांस ग्रुप और इस्कॉन कानपुर गोपाल फन स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर इस्कॉन के उत्तर भारत के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु, मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरि नाम प्रभु उपस्थित रहे। विशेष अतिथि विधायक नीलिमा कटियार भी शामिल हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर ऋतु प्रिया रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें