भीतरगांव कस्बे के गेस्ट हाउसों और मांगलिक उत्सवों में इन दिनों खुशियों के माहौल में खलल पड़ रहा है। शादी-ब्याह के सीजन के बीच गेस्ट हाउसों में किन्नरों के समूहों द्वारा 'धावा' बोलने और नेग के नाम पर मोटी रकम वसूलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तय राशि न मिलने पर किन्नर न केवल हंगामा करते हैं, बल्कि मेहमानों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज पर भी उतारू हो जाते हैं।