भीतरगांव स्थित अति प्राचीन झारखंडेश्वर धाम में शिव, पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा का बर्फ से श्रृंगार कर हिमालय पर्वत में शिवदरबार का स्वरूप दिया गया। कैलाश पर्वत की तरह बर्फ की शिलाओं को आसपास लगाकर उनका निवास धाम बनाया गया। पूरे दरबार को विभिन्न फूलों की रंगबिरंगी लरियों से सजाया गया है। शिवधाम में हर सोमवार आरती कार्यक्रम में सैकड़ों भक्त उपस्थित होते हैं। वहीं सावन में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ जाती है। सुरक्षा व्यवस्था में साढ़ पुलिस के महिला व पुरुष कांस्टेबल की तैनाती की गयी है।