फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी के सामान के साथ बेटी के विवाह का भी सामान राख हो गया

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ हाईवे पर जालिमखेड़ा गांव में गुरुवार को राकेश की झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गृहस्थी के सामान के साथ बेटी के विवाह का भी सामान राख हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया। गांव निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। सभी कबाड़ बीनने का काम करते है। वह और उसकी पत्नी व बच्चे गुरुवार को दोपहर कबाड़ बीनने गए थे। तभी झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बड़ी बेटी की शादी के लिए करीब 60 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान राख हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें