सरसौल स्थित बाबा होंडा शोरूम में जापान से आए होंडा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट तडासी मिशिगे और रीजनल मैनेजर शशांक रजदान की अगुवाई में भव्य प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें सरसौल ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। होंडा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट तडासी मिशिगे ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और होंडा कंपनी गांवों की प्रगति में हमेशा सहयोग करती रहेगी उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानों का सम्मान करना समाज के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने ग्राहकों के विश्वास को कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि होंडा ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।