मानसरोवर जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शारदनगर स्थित एलआईसी कॉलोनी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में फूलों की होली भी खेली गई। मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार रहीं। समिति के सदस्यों और क्षेत्रीय लोगों ने एक-दूसरे को केशरिया गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने राधा आईं सखियां आईं, लेकर रंग गुलाल, काले-काले कान्हा को कर दिया लाल, वृंदावन में उड़े रे गुलाल कह दो राधा रानी से, चितचोर हो तुम कन्हैया, तुम कन्हैया चोरी करते हो, सजन ओ कृष्ण कन्हैया दाऊ के छोटे भैया जैसे भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।