हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से नाम काटे जाने का आरोप लगाकर एक महिला गांव में ही नीम के पेड़ पर चढ़ गई। इस दौरान महिला दुपट्टे का फंदा डाले थी, कपड़ों को डीजल से भिगो रखा था और माचिस भी पास थी। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह हाइड्रा की मदद से महिला को पेड़ से नीचे उतारा।