हरदोई जिले में 24 घंटे से लापता युवती का शव निर्माणाधीन मकान में मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। मृतका रक्षाबंधन पर शहर कोतवाली क्षेत्र के मील कॉलोनी स्थित मौसी के घर रहने आई थी और अचानक गायब हो गई थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका भतीजी से प्रेम प्रसंग था। युवती की कहीं दूसरी जगह शादी तय हो गई थी, जिससे वो आहत था। इसके चलते गला दबाकर भतीजी को मौत के घाट उतार दिया।