हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भेरका गांव के ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा ट्रक रविवार रात करीब 12 बजे पकड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रक में छुट्टा मवेशी लादे गए थे और इन्हें यहां से ले जाने की तैयारी थी। ग्रामीणों के पहुंचने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। ट्रक में तकरीबन 40 मवेशी होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। प्रभारी निरीक्षक अतरौली दिलेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है, मौके पर जा रहे हैं। पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।