लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्मिकों का प्रशिक्षण स्थल देखने नवीन गल्ला मंडी परिसर पहुंचे डीएम का पारा अतिक्रमण देखकर चढ़ गया। डीएम ने मंडी सचिव से गहरी नाराजगी जताई और नगर मजिस्ट्रेट को तत्काल ही अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। आनन-फानन ही बुलडोजर और जेसीबी मौके पर पहुंच गई और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया। नवीन गल्ला मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष के लिखित आश्वासन पर कार्रवाई रुकी। शुक्रवार शाम तक अतिक्रमण हटवाने का भरोसा अध्यक्ष ने दिलाया है।