भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रांतीय बैठक सोमवार को जीटीरोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें 60 से अधिक ज़िलों के प्रांतीय और जिला स्तर के व्यापारियों ने ज्ञानेश मिश्र को सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना। सरदार गुरुजिंदर सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में व्यापारियों ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन करते हुए इस संबंध में महा अभियान चलाने का आह्वान किया। राजे गुप्ता को जिला संयोजक, मनीष गुप्ता सलोने को जिला वरिष्ठ महामंत्री, विजय गुप्ता गोरे को कोषाध्यक्ष, महेश सोनी और राजकुमार भगतानी को महामंत्री बनाया गया। संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित को, संयुक्त महामंत्री संजय मिश्र को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, अब्दुल वहीद, संजय भदौरिया, नीरज शुक्ला और जितेंद्र सिंह को बनाया गया। दक्षिण जिला अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुन्ना रॉय को और जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र को चुना गया।