फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में एसबीआई के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के घर से 60 लाख का माल पार

पनकी थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के बंद घर में घुसे चोरों ने 60 लाख रुपये से अधिक का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त दंपती मुंबई में अपने बेटे के घर पर था। रविवार सुबह नौकरानी घर पहुंची तो चोरी का पता चला। उसने ताले टूटे देख परिवार को सूचना दी। परिवार मुंबई से फ्लाइट लेकर कानपुर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। चोर पड़ोसी के घर की बाउंड्री से दाखिल होता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पनकी सी ब्लॉक निवासी संतोष शर्मा के परिवार में पत्नी सुमन शर्मा के अलावा चार बच्चे हैं। दो बेटी पारुल, प्रियंका और बेटा पीयूष अमेरिका में मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते हैं। एक बेटे अरुण का मुंबई में शिपिंग का कारोबार है। संतोष ने बताया कि बीते 17 जून को वह पत्नी के साथ जबलपुर में एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। वहां से बेटे के घर मुंबई चले गए। घर के मेन गेट की चाबी कुछ दूर रहने वाली नौकरानी के पास थी। वह रोज घर के बाहरी हिस्से में सफाई करने आती थी। रविवार सुबह जब घर पहुंची तो ताले टूटे देख अरुण को फोन पर चोरी की जानकारी दी। परिवार घर पहुंचा तो कमरों में रखी अलमारियों के लॉक टूटे पाए। लाखों की नकदी और गहने गायब थे। पीड़ित ने 60 लाख से अधिक की चोरी की बात कही है। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें