फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलू हत्याकांड: आरोपी फरार, 10 दिन में तीसरी बार हंगामा, पुलिस की हो रही फजीहत

महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव निवासी डीसीएम चालक गोलू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस की फजीहत हो रही है। वारदात के 10 दिन के भीतर शनिवार को तीसरी बार परिजन के साथ ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंची। थाना प्रभारी के सामने हाथों में पोस्टर लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं, परिजन ने पुलिस पर आरोपी पक्ष से साठगांठ का आरोप लगाया। परिजन का कहना है कि पुलिस पहले हत्या को हादसा बताती रही। अब आरोपियों को पकड़ने के बजाय सिर्फ सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। करीब दो घंटे तक हुए हंगामे के बाद भीड़ यह कहते हुए लौटी कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते आंदोलन जारी रहेगा। बता दें 15 जून से लापता डीसीएम चालक का शव 17 जून को हाईवे पर गिट्टियों के ढेर पर मिला था। पुलिस शुरुआत में मामले को हादसा बताती रही। पोस्टमार्टम के बाद हत्या की पुष्टि हुई। परिजन का आरोप था कि 5000 रुपये के लेनदेन के विवाद में गांव निवासी डीसीएम के मालिक इशाक और उनके दो साथियों ने ही मिलकर गोल की हत्या की है। तब पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें