फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर तहसील की लापरवाही: गरीब बुजुर्ग को थमाया फटा कंबल

कड़ाके की ठंड में गरीबों को राहत देने के सरकारी दावों की पोल आज घाटमपुर तहसील में खुल गई। तहसील क्षेत्र के जाजपुर निवासी उजियारी लाल कचरा बीनकर अपना जीवन यापन करते हैं। भूमिहीन भी हैं। तहसील आए बुजुर्ग को प्रशासन की ओर से फटा हुआ कंबल थमा दिया गया। बुजुर्ग उजियारी लाल ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल ने उन्हें कंबल उपलब्ध कराया था। जब वह कंबल लेकर अपने घर पहुंचे और उसे खोलकर देखा, तो कंबल बीच से फटा हुआ था। भीषण ठंड में फटे कंबल को देखकर पीड़ित की उम्मीदें टूट गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें