पनकी रतनपुर कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में दशहरे मेले के बाद मैदान में भारी मात्रा में एकत्र कूड़ा हो गया था। जिसको सफाई कर्मियों ने मैदान की सफाई कर कूड़ा ट्रॉलियों में भर कर रामलीला स्टेज के पीछे ढेर लगा दिया और आग लगा दी गई। कूड़े में प्लास्टिक की ज्यादा मात्रा होने के कारण हर तरफ विषैला धुआं फैल गया है।