फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी की धारा मुड़ने से शुक्लागंज छोर पर कटान तेज, लोगों में दहशत का माहौल

गंगा नदी की धारा शुक्लागंज की ओर मुड़ने से इस छोर पर कटान तेज हो गया है। एक माह के अंदर कई बीघा रेती की जमीन नदी में समा चुकी है। आबादी की ओर कटान पहुंचने से किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोकने के इंतजाम भी बेअसर हो रहे हैं। मिश्रा कॉलोनी के शिव बाबा घाट से कटान एक माह पहले शुरू हुई थी। अब कटान आनंद घाट तक पहुंच गई है। स्थानीय पंडा संतोष व मकरध्वज ने बताया कि गंगा नदी की मुख्य धारा शुक्लागंज की ओर मुड़ने से कटान की समस्या बढ़ी है। वहीं, मिश्रा कॉलोनी निवासी गुड्डू व विष्णु ने बताया कि सिंचाई विभाग ने रोकथाम के लिए बैरिकेडिंग कराने के साथ झाड़-झंखाड़ लगाया था और जेसीबी से स्लोब बनवाया था, लेकिन कटान से राहत नहीं मिल रही है। उधर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि एक-दो दिन में निरीक्षण के बाद कटान रोकने के लिए ठोस निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें